Jaunpur News : मुख्य वन संरक्षक वाराणसी मण्डल ने किया पौधरोपण
लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का किया आह्वान
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गुलाबी देवी पीजी कालेज परिसर में वाराणसी के मुख्य वन संरक्षक ने घनघोर वारिश मे पौधरोपण किया और लोगों से पेड़ लगाने के लिए आह्वान किया। जानकारी के अनुसार कालेज परिसर में वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत वाराणसी मंडल के मुख्य वन संरक्षक पीके गुप्ता के नेतृत्व में वन महोत्सव कार्यक्रम चलाया गया।
कालेज परिसर में मुख्य वन संरक्षक पीके गुप्ता ने घनघोर बारिश में पेड़ लगाए और इस दौरान लोगों से आह्वान किया कि वह सार्वजनिक, धार्मिक स्थल सड़क के किनारे पौधरोपण करें और उनका पालन भी एक परिवार की तरह होना चाहिए जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे और लोगों का स्वास्थ्य भी ठीक रहे। इसके लिए उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का जो भी लक्ष्य पेड़ लगाने के लिए मिला है, वह लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। इसके बाद सैदपुर गड़उर में कालेज व धार्मिक स्थल पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर डीएफओ प्रवीण खरे, प्रबंधक लालचन्द यादव, प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार, वन दरोगा अतुल यादव, रेंजर्स पीयूष प्रताप, लालमन विवेक कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















