Jaunpur News : डिप्टी सीएमओ ने पट्टीनरेन्द्रपुर स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

Jaunpur News : डिप्टी सीएमओ ने पट्टीनरेन्द्रपुर स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

न्यूज चैनल से प्रसारित खबर पर जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ
भावुक हुये चिकित्सक ने पद से त्याग पत्र देने की कही बात
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टीनरेन्द्रपुर में तैनात होम्योपैथ चिकित्सक डा. रवीन्द्र चौरसिया के विषय में न्यूज चैनल पर प्रसारित खबर को संज्ञान में लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डिप्टी सीएमओ डा. संतोष जायसवाल ने अस्पताल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि डा. चौरसिया सदैव पूरी निष्ठा से अपने चिकित्सकीय दायित्वों का निर्वहन करते हैं। परिणामस्वरूप स्थानीय मरीजों के अलावा गैर जनपद से भी मरीज अपना इलाज पट्टीनरेन्द्रपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर करवाने आते हैं।

शुक्रवार को न्यूज चौनल की टीम द्वारा अस्पताल की रिपोर्टिंग की गई तथा उसमें अस्पताल में ताला लगने सहित डाक्टर और स्टाफ को हमेशा नदारद रहने की खबर चलाई गयी। डिप्टी सीएमओ के साथ चिकित्सा अधीक्षक खुटहन डा. रोहित लाल अस्पताल पर पहुंचे और डा. चौरसिया से जानकारी लेने के साथ ही उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। न्यूज चैनल से प्रसारित समाचार से आहत डा. चौरसिया ने डिप्टी सीएमओ के सामने अपना त्याग पत्र देने और खबर के सत्यता की पुष्टि के उपरांत कड़ी से कड़ी सजा देने की अपील की जिस पर डिप्टी सीएमओ ने डा. चौरसिया को समझा-बुझाकर उनका मनोबल बढ़ाया। डा. चौरसिया का कहना है कि अस्पताल खुलने का समय पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक का है। न्यूज चैनल द्वारा सायं 4 बजे अस्पताल पहुंचकर हमारी कर्तव्यनिष्ठा पर चोट किए जाने से मर्माहत हूं। मैं अपनी पीड़ा को शब्दों से व्यक्त नहीं कर सकता, इसलिए मैं अपने पद से त्याग पत्र देने के लिए तैयार हूं।
इस बाबत पूछे जाने पर डा. सन्तोष जायसवाल डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जांच में सब कुछ ठीक पाया गया। इसके सम्बन्ध जांच रिपोर्ट सीएमओ को देने के साथ जिलाधिकारी को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat