Jaunpur News : वैदिक होली मनाएं और पर्यावरण बचायें: अमित निगम

Jaunpur News : वैदिक होली मनाएं और पर्यावरण बचायें: अमित निगम

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। भंडारी रेलवे स्टेशन के पास संचालित सनराइज पब्लिक स्कूल के उप प्रबंधक व आरएसएस के पर्यावरण प्रचारक अमित निगम ने वैदिक होली गोष्ठी का आयोजन किया जहां उन्होंने कहा कि जिसमें गाय के गोबर के कंडी, हवन सामग्री से होलिका दहन करना चाहिए। होलिका दहन के विषय में बताया कि नारायण का ही रूप हैं अग्निदेव। होली के दिन होलिका दहन में अग्नि की पूजा करने का विधान है। अग्निदेव की पूजा और उनसे मिलने वाले आशीर्वाद से अच्छी सेहत और दीर्घायु प्राप्त होती है। इस दिन अग्नि पूजा का बहुत महत्व है। पुराणों के अनुसार परमब्रह्म अग्निदेव पंचतत्वों में प्रमुख माने जाते हैं जो सभी जीवों के शरीर में अग्नितत्व के रूप में विराजमान रहते हुए जीवन भर उनकी रक्षा करते हैं।अग्निदेव सभी जीवों के साथ एक समान न्याय करते हैं, इसलिए सनातन धर्म को मानने वाले सभी लोग भक्त प्रहलाद पर आए संकट को टालने और अग्निदेव द्वारा ताप के बदले उन्हें शीतलता देने की विनती करते हैं। इससे ही मानव जीवन चलता है। श्री निगम ने कहा कि होलिका दहन में जो भी सामग्री डाली जाती है, वह अग्निदेव ही देवताओं को पहुंचाते हैं। इनका वर्णन भारत के प्राचीनतम वेद पुराणों में मिलता है। अग्नि की प्रार्थना, उपासना से साधक धन—धान्य के साथ प्रसिद्धि प्राप्त करता है। उसकी शक्ति, प्रतिष्ठा, परिवार आदि की वृद्धि होती है। धर्मरूपी होली की अग्नि को अति पवित्र माना गया है, इसलिए लोग इस अग्नि को अपने घर लाकर चूल्ला जलाते हैं और कहीं-कहीं तो इस अग्नि से अखंड दीप जलाने की भी परंपरा है। माना जाता है कि इससे न केवल कष्ट दूर होते है। सुख-समृद्धि भी आती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent