Jaunpur News : ब्लाकस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
96384
Jaunpur News : ब्लाकस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
अभिषेक दूबे गौराबादशाहपुर, जौनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को धर्मापुर ब्लाक के एकौना स्थित राज बहादुर महाविद्यालय के मैदान पर हुआ जहां ब्लाक के विभिन्न ग्रामों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 1500 मीटर की दौड़ में समोपुर कला गांव के आजाद सरोज ने बाजी मारी। 8 सौ मीटर में कबूलपुर के अर्जुन यादव, चार सौ मीटर में समोपुर कला के मनीष कुमार और दो सौ मीटर में धर्मापुर के सावन शर्मा प्रथम रहे।
कबड्डी में रायपुर की टीम और वालीबाल में धर्मापुर की टीम विजयी रही। कुश्ती के 53 किलो भार वर्ग में विशुनपुर के रोहित पाल, 57 किलो भार वर्ग में विशुनपुर के गौरव यादव, 61 किलो भार वर्ग में गद्दोपुर के मंजीत यादव, 65 किलो भार वर्ग में कबीरुद्दीनपुर के कृष्ण यादव और 70 किलो भार वर्ग में रसुलही के अर्जुन यादव विजयी रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन कालेज के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने किया। अध्यक्षता जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने किया। विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाणपत्र बीडीओ काशीनाथ सोनकर व भाजपा के धर्मापुर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से वितरित किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। निर्णायक के रूप में सुभाष पहलवान, पंचम यादव, कंचन लता, संदीप सरोज रहे। इस अवसर पर संतोष यादव, रामबृज, मनोज यादव, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।