JAUNPUR NEWS : ट्रैक्टर की चपेट से साइकिल सवार युवती की हुई मौत, एक अन्य जख्मी

JAUNPUR NEWS : ट्रैक्टर की चपेट से साइकिल सवार युवती की हुई मौत, एक अन्य जख्मी

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। जौनपुर-केराकत हाइवे पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल पर बैठकर जा रही एक युवती की मौत हो गई जब कि साइकिल चला रहा किशोर घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लाडलेपुर गांव निवासी विशाल अपनी चचेरी बहन ज्योति को साइकिल पर बैठाकर रविवार को धर्मापुर बाजार होते हुए केराकत के तरफ जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लगभग सवा बारह बजे साइकिल सवार जैसे ही जौनपुर- केराकत हाइवे पर कबीरुद्दीनपुर गांव के पास पहुचा तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर के ट्राली के धक्के से दोनों छिटककर सड़क पर जा दूर गिरे।

दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस से दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सकों ने घायल युवती ज्योति को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक सीमेंट लदे ट्रैक्टर को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए कब्जे में ले लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला