Jaunpur News : सुरेरी पुलिस ने वारण्टी को किया गिरफ्तार
नीरज गुप्ता
सुरेरी, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे
अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह की देख-रेख में उ0नि0 अम्ब्रीश सिंह मय हमराह हे0का0 बृजेश वर्मा ने न्यायालय स्पेशल मजिस्ट्रेट प्रथम जौनपुर द्वारा जारी गैरजमानती वारण्ट धारा 323/504 भादंवि थाना सुरेरी के अनुपालन में सम्बन्धित वारण्टी/अभियुक्त 1. संजय उपाध्याय पुत्र सभापति उपाध्याय निवासी अड़ियार थाना सुरेरी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।