जल शक्ति मंत्री ने बच्चों को दिलायी जल संरक्षण की शपथ
आरएल पाण्डेय लखनऊ। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत गुरूवार को सेंट जोसेफ समूह की सभी शाखाओं में एक जल संरक्षण शपथ का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने जल संरक्षण की शपथ ली। साथ हीे बूंद बूंद जल संरक्षण पर आधारित स्लोगन एवं पोस्टर बनाकर जल संरक्षण का संदेश भी दिया। जल संरक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्र देव सिंह थे।
उन्होनें बच्चों को जल संरक्षण का महत्व बताते हुये जल के संरक्षण की शपथ भी दिलवायी। इसके पूर्व जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह का स्वागत सेंट जोसेफ गु्रप आफ इन्स्टीट्यूशन्स के प्रबन्ध निदेशक, अनिल अग्रवाल ने मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। जल शक्ति मंत्री ने बच्चों को संबोधिक करते हुये बताया कि जल संरक्षण अभियान सेवा पखवाड़ा के रूप में पूरे प्रदेश में 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है जिसमें जल के संरक्षण के साथ-साथ हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा और वर्षा जल के संचयन की प्रवृति को प्रोत्साहित किया जाएगा। बच्चों से बातें करते हुये जल शक्ति मंत्री ने बच्चों को प्यार से दुलराया तो बच्चों के प्यार से कान भी उमेठे। इस अवसर पर सेंट जोसेफ समूह की संस्थापक अध्यक्ष पुष्पलता अग्रवाल ने कहा कि जल हमारा आज भी है और कल का भविष्य भी है। आने वाली पीढ़ी के लिये बूँद-बूँद जल सहेजना आज की पीढ़ी की नैतिक जिम्मेदारी है। प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल ने बच्चों से अपील की कि वे जल संरक्षण के प्रति अपने साथ अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें। एक बच्चा कम से कम पॉच अन्य लोगों को जल संरक्षण का महत्व बताये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।