स्वच्छता कार्य में लगे कर्मियों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी: श्वेता
स्वच्छता कर्मियों को पालिकाध्यक्ष ने बांटे मास्क व वर्दी
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। नगर पालिका चेयरमैन श्वेता भानू मिश्रा ने मंगलवार को पालिका सभागार में स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के अंतर्गत स्थाई, संविदा, आउटसोर्स स्वच्छता कर्मचारियों को कार्यक्रम के दौरान मास्क व वर्दी वितरित की गई।नगर पालिका चेयरमैन श्वेता प्रवीण मिश्रा भानू ने कहा कि शहर की स्वच्छता और स्वस्थ रहना जितना जरूरी है उतना ही हमारे स्वच्छता कार्य में लगे श्रमिक भाईयों का भी स्वास्थ्य रहना जरूरी है।स्वच्छ्ता कर्मी दिन रात शहर को साफ रखने के लिए मेहनत करते हैं।
हम उनकी प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद करते हैं। साथ मिलकर हम उन्नाव को साफ और स्वस्थ बनाने के लक्ष्य की दिशा में निरन्तर आगे बढ़ते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय गौतम ने किया। समापन पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू ने सभी के प्रति अभार प्रकट किया। इस मौके पर कल्याणी सभासद सुशील तिवारी गुड्डा, मोती नगर सभासद बृजेश पांडेय, किला सभासद मेराजुद्दीन, तकी नगर सभासद अराफात बेग, सभासद मोनू दीक्षित, जवाहर नगर निशेष जायसवाल, तालिब सराय सभासद फहद सिद्दिकी, सर्वेश गुप्ता, मनीष शुक्ला, दुर्गेश शुक्ला एडवोकेट व राजेश समेत नगर पालिका के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









