कठपुतली के माध्यम से बच्चों को दी गयी संवैधानिक मूल्यों की जानकारी
वाराणसी। देश में संविधान लागू हुए 74 वर्ष हो गए हैं। भारतीय संविधान की हीरक जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम में सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट ने कठपुलती कलाकारों की टीम ‘क्रिएटिव पपेट आर्ट्स ग्रुप’ के संयुक्त तत्वावधान में एक अभिनव प्रयास कठपुतली के माध्यम से प्रारंभ कर केंद्रीय विद्यालय आयर व मुर्दहा के छात्रों को संवैधानिक मूल्य, मौलिक अधिकार, कर्तव्य और संविधान की उद्देशिका की जानकारी दी गयी। जूनियर हाईस्कूल मुर्दहा बाजार में भी नाटक की प्रस्तुति संग पोस्टर प्रदर्शनी लगाकर जानकारी दी गयी।
इस मौके पर क्रिएटिव पपेट आर्ट्स ग्रुप के निदेशक मिथिलेश दुबे ने बताया कि रोचक तरीके से संवैधानिक मूल्यों से बच्चों को परिचित कराने की कोशिश कर रहे हैं जिससे बच्चे जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर हो। अगले एक साल में लगभग 100 विद्यालयों में ऐसी प्रस्तुतियाँ करेंगे। आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय व केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संगीता पाठक ने बताया कि बच्चों को अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति सचेत करने के लिए कठपुतली को माध्यम बनाया गया जिससे विलुप्त हो रही कठपुतली विधा का भी संरक्षण हो सके, प्रशंसा किया। प्रस्तुति में कठपुतली कलाकार मिथिलेश दुबे, सुजीत राजभर सहित शशि बाला, उषा यादव, अजय श्रीवास्तव, पीयूष मिश्र, आरआर सिन्हा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











