कजरी तीज की तैयारियों के दृष्टिगत एसपी ने सरयू घाट का किया निरीक्षण

कजरी तीज की तैयारियों के दृष्टिगत एसपी ने सरयू घाट का किया निरीक्षण
तेजस टुडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कजरी तीज त्यौहार की तैयारियों को लेकर सरयू घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने सरयू घाट पर लगी बैरिकेटिंग, बैरियर व साफ-सफाई का जायजा लिया तथा सरयू घाट पर श्रद्धालुओं के समस्त सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता करने के निर्देश दिये। कजरी तीज पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा व्यापक पैमाने पर कांवड यात्रा/शोभायात्रा निकाली जाती है जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु सरयू घाट से जल भरकर पृथ्वीनाथ मंदिर, दुखहरन नाथ मंदिर आदि में जलाभिषेक करते हैं। इस प्रकार सम्पूर्ण कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु किए गए पुलिस प्रबंध के अनुसार कुल 4 जोन व 20 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सम्पूर्ण पुलिस प्रबन्ध में जनपदीय व गैरजनपदीय के 4 अपर पुलिस अधीक्षक, 13 पुलिस उपाधीक्षक, 29 थानाध्यक्ष/प्र0नि0 सहित पर्याप्त संख्या में पुरूष/महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इसके अतिरिक्त 2 कंपनी 1 प्लाटून पी0ए0सी0, जल पुलिस, अग्निशमन पुलिस को भी लगाया गया है तथा 4 क्यूआरटी का गठन किया गया है। आकस्मिक प्रकाश व्यवस्थापन हेतु ड्रेगन लाइट की व्यवस्था की गयी है। महिला श्रद्धालुओं के दृष्टिगत अवांछनीय तत्वों/चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु 4 एण्टी रोमियो टीम का गठन किया गया है।
सूचनाओं के त्वरित गति से आदान प्रदान हेतु सब कण्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है जिसके प्रभारी आर0आई0 रेडियों गोण्डा होंगे। मंदिरों पर सी0सी0टी0वी से निगरानी हेतु सी0सीटी0वी0 कण्ट्रोलरूम की स्थापना की गयी है। जोनल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक स्तर व सेक्टर प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी की ड्यूटी लगायी गयी है। मनोज रावत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी गोण्डा को प्रथम जोन, राधेश्याम राय अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा को द्वितीय जोन, योगेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को तृतीय जोन व पवित्र मोहन त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक बहराइच को चतुर्थ जोन का प्रभारी बनाया गया है। सभी जोनल/सेक्टर प्रभारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण रहकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखेंगे। यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल का समुचित व्यवस्थापन कर सादे वस्त्रों में भी पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिस की संयुक्त टीमों को लगाया गया है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, जुलूस के मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA