HomeJaunpurसमाज को दिशा देने में मीडिया का अहम योगदान: धर्मेन्द्र

समाज को दिशा देने में मीडिया का अहम योगदान: धर्मेन्द्र

समाज को दिशा देने में मीडिया का अहम योगदान: धर्मेन्द्र

जय मां विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति ने तमाम पत्रकारों को किया सम्मानित
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बा के पुरानी बाजार में सजने वाला भव्य पंडाल द्वारा क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले दो दर्जन पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा क खेतासराय मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला सुनील यादव मम्मन, मण्डल अध्यक्ष करंजाकला राजकेशर पाल के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थाध्यक्ष बृजनाथ जायसवाल ने सभी अतिथियों का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति जिले में अपना एक स्थान रखती है। यह पंडाल देश की सनातन और संस्कृति को आगे बढ़ा रही है। इस तरह के कार्यक्रमों म बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार देश के चौथे स्तम्भ है। हम सबको इनका सम्मान और सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में उक्त अतिथियों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में पत्रकार राममूर्ति यादव, आनंद सिंह, अज़ीम सिद्दीक़ी, श्याम चन्द यादव, विवेक श्रीवास्तव, डॉ. सुरेश कुमार, मोनू श्रीवास्तव, राकेश शर्मा, जय प्रकाश साहू, अज़फ़ल खान, मनीष यादव, जय प्रकाश गुप्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अंत में संरक्षक मनीष गुप्ता ने आगन्तुकों के प्रति आभर व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्था लगातार 3 वर्षों से पत्रकार बंधुओं का सम्मानित करने का काम करती चली आ रही है और आगे भी करती रहेगी। इस अवसर पर प्यारे मोहन श्रीवास्तव, कपूरचंद जायसवाल, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, संजय विश्वकर्मा, शांति भूषण मिश्रा, डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, धर्मचंद गुप्ता, अशोक यादव, शनि गुप्ता, पप्पू पटवा, सूरज सोनी, आशीष गुप्ता, राकेश गुप्ता, गजेंद्र पाण्डेय समेत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिओम बरनवाल ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read