HomeJaunpurआत्म नियंत्रण का महत्वJaunpurआत्म नियंत्रण का महत्वFebruary 6, 2025963157आत्म नियंत्रण का महत्वहमारे मानव जीवन में आत्म नियंत्रण का विशेष महत्व होता है, जिसको आत्मसात् कर जीवन में हम विषम परिरिस्थिति में भी जीत पा सकते हैं।वाहन की तीव्र गति होने से जिस प्रकार उसकी गति पर नियंत्रण कर पाना मुश्किल होता है उसी प्रकार मानव मन की गति भी तीव्र होती है।जिसे नियंत्रित कर पाने में स्वयं के क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या, द्वैष जैसे अवगुण तत्व अवरोधक बनकर सदैव हमें बाधा पहुँचाते हैं।ईश्वर ने मनुष्य को अथाह ऊर्जावान बनाकर सकारात्मकता के साथ उसे जीवन जीने का एक साधन दिया है, ताकि वह निरंतर उन्नति करता रहे।परंतु मन के यह विकार मनुष्य को नकारात्मकता की ओर ले जाते हैं, और धीरे धीरे यह व्यसन बन कर मनुष्य को पतन की ओर ले जाते हैं।मनुष्य तब जीवन में उन्नति के पथ पर अक्सर आगे नहीं बढ़ पाता है, जीवन में इन व्यसनों से बचने का एक मात्र साधन आत्म नियंत्रण है।यानी स्वयं को नियम संयम का पथ चुनने का एहसास होना चाहिए, इस के लिये जीवन में मनसा, वाचा और कर्मणा का प्रतिपादन भी किया जाय।सद्गुणों को अंगीकृत किया जाय, जीवन में उदारता प्रेम, धैर्य, क्षमा, दया, तपस्या, त्याग, एकाग्रता आदि गुणों का उचित समावेश किया जाये।इन सभी सकारात्मक गुणों से मनुष्य आत्मसंयम का अपने व्यक्तित्व में उचित समावेश कर पाता है व जीवन में उत्तरोत्तर रचनात्मक उन्नति कर पाता है।आत्मसंयम के समावेश के लिए आत्मावलोकन की ज़रूरत होती है, नैतिकता व धैर्य के साथ ही आत्म संयम को प्राप्त भी कर सकते हैं।आदित्य हमारे जीवन में नैतिक अधो पतन मानसिक विकारों व चारित्रिक दुर्बलताओं पर आत्मसंयम एक सुरक्षा कवच की तरह आवश्यक है।डा. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ जनपद—लखनऊआधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार। 600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVATagsimportance of self controlआत्म नियंत्रण का महत्वFacebookXPinterestWhatsApp Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997https://tejastoday.comPrevious articleएग्रीविजन काशी प्रान्त ने कराया पहला राज्य सम्मेलनNext articleनई कृषि योजना से किसान हो पायेगा धन-धान्य पूर्ण?RELATED ARTICLES JaunpurJaunpur News: इन्दिरा गांधी स्टेडियम में हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ JaunpurJaunpur News: एक माह का सैद्धान्तिक एवं 3 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण होगा JaunpurJaunpur News: घरेलू गैस की कालाबाजारी से उपभोक्ता परेशान, एजेंसी मालिक मालामाल JaunpurJaunpur News: 19 सितम्बर को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति JaunpurJaunpur News: विश्व ओजोन दिवस पर ‘अपने पर्यावरण को जाने’ क्विज प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी आयोजित JaunpurJaunpur News: चौकियां धाम में जले 5000 दीपक, प्रधानमंत्री के दीर्घायु की हुई कामना JaunpurJaunpur News: सारिका प्रजापति लेकर आ रही हैं लारा सारा कलेक्शन की साड़ियों की भव्य प्रदर्शनी JaunpurJaunpur News: बाजारवाद की भीड़ में भी अडिग हैं कम संसाधन वाले सम्पादक: प्रो. मनोज मिश्र Must Readविजय भारद्वाज प्रोडक्शन की डॉक्यूमेंट्री म्यूजिक सॉन्ग ‘नारी शक्ति’ 27 सितंबर को होगी रिलीज़ फ़िल्मी दुनियासफ़र मोहब्बत का’ के साथ नूर सिद्दीकी ने संभाली डायरेक्टर की कुर्सी फ़िल्मी दुनियाJaunpur News: इन्दिरा गांधी स्टेडियम में हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ JaunpurJaunpur News: एक माह का सैद्धान्तिक एवं 3 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण होगा JaunpurJaunpur News: घरेलू गैस की कालाबाजारी से उपभोक्ता परेशान, एजेंसी मालिक मालामाल Jaunpur