दलेलागंज बालू घाट पर हो रहा अवैध खनन

दलेलागंज बालू घाट पर हो रहा अवैध खनन

तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। दलेला गंज बालू घाट में अवैध खनन किया जा रहा है। खनन अधिकारी की मिलीभगत से दलेलागंज बालू घाट पर एनजीटी के नियमों को ताक पर रख यमुना में बालू का खनन किया जा रहा है। रात दिन पोकलैंड लगाकर पानी के अंदर से बालू निकाला जा रहा है। ठेकेदार खनन विभाग की मिलीभगत से धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन कर रहा है। एनजीटी के सारे नियम दरकिनार कर सीएम की जीरो टॉरलेन्स को ठेंगा दिखाते हुए खनन अधिकारी की मिलीभगत से दलेलागंज बालू घाट पर अवैध खनन किया जा रहा है। रात और दिन दोनों समय पोकलैंड लगाकर पानी के अंदर से बालू निकाला जा रहा है। दलेलागंज यमुना बालू घाट के पट्टाधारक ने खनन के सारे नियम को दरकिनार कर अवैध खनन जारी कर रखा है। बालू घाट पर आधा दर्जन पोकलैंड मशीनो से यमुना की जलधारा में घुसकर दिन रात हो रहे अवैध बालू खनन के वायरल वीडियो से खलबली मची हुई है। जीपीएस वीडियो वायरल होने के बाद शासन में जिला प्रशासन की किरकिरी हों रही है।आए दिन जिले मे हो रहे खनन के वीडियो वायरल होने के बाद कार्यवाही न होने से खनन अधिकारी की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA