अपने हुनर पहचान कर उसको निखारे: मुकेश
अपने हुनर पहचान कर उसको निखारे: मुकेश
कुलपति ने हुनरबाज क्लब के पोस्टर का किया विमोचन
मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण के अंतर्गत हुनरबाज हुंरबाज क्लब द्वारा 8 से 13 अप्रैल तक विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्र-छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए किया जा रहा है। हुनरबाज क्लब के कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मुकेश पांडेय ने किया गया। प्रो पांडेय ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि हर एक छात्र में कुछ ना कुछ एक हुनर होता है, जो उसे अन्य सभी से विशेष बनती है। आप सभी को भी अपना हुनर पहचाना चाहिए और उसे और अधिक निखारना चाहिए। विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी वसी मोहम्मद ने छात्र-छात्राओ द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रम को लेकर प्रशंसा की। इस दौरान अधिष्टा छात्र कल्याण प्रो सुनील काबिया, अर्थशास्त्र विभाग अध्यक्ष प्रो सीबी सिंह, डॉ शंभूनाथ सिंह, डॉ कौशल त्रिपाठी, अनिल बोहरे, डॉ ज्योति मिश्रा, जया व्यास, खुशबू मिश्रा, सार्थक सोनकिया, अभिषेक यादव, रितिक गुप्ता, पायल जैन, समीक्षा द्विवेदी, अंशिका बोहरे, कनुप्रिया सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।