HomeTrendingपरीक्षा में गुलरा बंजारा के बच्चों ने लहराया परचम

परीक्षा में गुलरा बंजारा के बच्चों ने लहराया परचम

  • परीक्षा में गुलरा बंजारा के बच्चों ने लहराया परचम

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 मे उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलरा बंजारा हरिहरपुर रानी से 3 बच्चों का चयन हुआ है। रोहित, चमन और भूपेंद्र ने इस परीक्षा में क्रमशः आठवें, 39वें और 41वें रैंक प्राप्त किये। इस सफलता ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया इसमें सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों को आगामी 4 साल तक एक हजार रूपये प्रति महीने की छात्रवृति मिलेगी जो इनके लिए आगे पढ़ाई के लिए काफ़ी सहायक सिद्ध होगा। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने इस सफलता के लिए अपने विद्यालय के बच्चों व स्टॉफ को बधाई दी है। गौरतलब है कि इन बच्चों की तैयारी के लिए अलग से विशेष क्लास लगातार विद्यालय द्वारा चलाई जाती है। चयनित बच्चों और उनके प्रधानाध्यापक को खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बधाई दिया। साथ ही उम्मीद किया कि आने वाले समय में बच्चे सफलता का नया मानदंड स्थापित करेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read