HomeTrendingपुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

  • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
हमीरपुर। पुलिस स्मृति दिवस-2026 पर बुधवार को जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नमन किया। शहीद पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया गया। इसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के अमर बलिदान को याद किया गया। उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन वीर जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अनुशासन, कर्तव्य निष्ठा और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन शहीद जवानों की स्मृति में मौन धारण कर किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read