एनसीसी कैम्प के ग्रुप कमाण्डर ने किया निरीक्षण, कैडेट्स को किया पुरस्कृत
एनसीसी कैम्प के ग्रुप कमाण्डर ने किया निरीक्षण, कैडेट्स को किया पुरस्कृत
बनवारी लाल कुशबाह
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। 5 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आदर्श कृष्ण इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में आठ दिवसीय कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप का एनसीसी आगरा के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैडेड्स को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में ब्रिगेडियर अरुण यादव ने कहा कि वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आदर्श कृष्ण इंटर कॉलेज के प्रांगण में चलाया जा रहा है।
इसमें कैडेट्स भयंकर सर्दी होने के बावजूद सुबह से शाम तक सेना की विभिन्न कार्यवाहियों का सघन प्रशिक्षण ले रहे है। एनसीसी कैडेट्स को जीवन के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना सिखाती है। कैंप कमांडेंट कर्नल टीवाईएस बेदी ने भी अपने विचार रखे। इसमें बी और सी प्रमाण पत्र परीक्षा की तैयारियों से संबंधित पढ़ाई कर रहे हैं। कैंप के दौरान कैडेट्स को युद्ध कौशल, शस्त्र प्रशिक्षण, ड्रिल, गार्ड ऑफ ऑनर, मैप रीडिंग, फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कैंप डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल रंजन चक्रवर्ती एवं लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस कौशल के निर्देशन में कैप्टन राजेंद्र कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ. अजब सिंह यादव, लेफ्टिनेंट शैलेंद्र सिंह, थर्ड ऑफिसर सुखदेव, सूबेदार मेजर बलवान सिंह, केडी पाण्डेय, धनंजय सिंह, जनक सिंह, फूल सिंह की देख—रेख में चल रहा है। नायब सूबेदार महेंद्र सिंह, बीएचएम राजू, सीएचएम महेंद्र सिंह, पंकज, मुकेश, अरुण कांत, सुरेंद्र, जागेश, कुलदीप, प्रदीप, अली शेर खान, अभय प्रशिक्षण दे रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/11/photo_6280310916805407716_y-8.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/01/ADD-Durga-City-Hospital-Jaunpur-31122022.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/07/ADD-Tejas-Journeying-Tours-Travels-2.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/01/ADD-Vaibhav-Verma-VC-1000.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/02/ADD-Pihu-Baloon-Decoration.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/ADD-Jaiswal-Enterprises.jpg)