युवती ने तालाब में लगाई छलांग, हुई मौत
तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
इकौना, श्रावस्ती। लगभग 16 वर्षीय युवती ने तालाब में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने एनडीआरएफ टीम के द्वारा शव को बाहर निकलवाया।
जानकारी के अनुसार इकौना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत इटवरिया के मजरा मुखियनपुरवा गांव निवासी विद्याराम की 16 वर्षीया पुत्री अंजली मंगलवार को सुबह अपने घर में बिना बताए ही घर से बाहर चली गयी। खोजबीन करने पर ग्रामीणों से जानकारी मिली कि पास में स्थित भाभेपारा गांव के पास बने तालाब में छलांग लगा दी है जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने तालाब के पास पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी। वहीं युवती का कोई सुराग न मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व एनडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती के शव को खोजकर बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही करने में जुट गई। वहीं मृतका के पिता ने बताया कि अंजली मंदबुद्धि की थी और जिसका इलाज करीब एक वर्ष से चल रहा था। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












