संदिग्ध परिस्थितियों में गड्ढे से मिला अधेड़ का शव
मौत की खबर सुनते ही परिवार सहित गांव में पसरा सन्नाटा
वृद्ध मां व मासूम बच्चों के सर से उठा पिता का साया
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। महुली थाना क्षेत्र ग्राम काली जगदीशपुर स्थित एक गड्ढे से मंगलवार को मुकामी पुलिस ने एक अंधेड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मालूम हो कि महुली थाना क्षेत्र के ग्राम काली जगदीशपुर निवासी राजेश पुत्र सागर 45 वर्षी सोमवार को दोपहर 2:30 बजे के लगभग घर से अकेले मजदूरी करने के लिए निकले थे। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिवार उन्हें इधर-उधर पूरी रात ढूंढते रहे लेकिन वह नहीं मिले सुबह 6 बजे के लगभग कुछ लोग जब खेत की तरफ जा रहे थे तो उनकी निगाह पुलिस चौकी के पास एक गड्ढे में पड़ी तो वहां एक युवक मृतक पड़ा था। इसकी ग्रामीणों ने राजेश पुत्र सागर के रूप में पहचान की और परिजनों को सूचना दी तभी वहां सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन मजदूरी करके रोज घर आते थे। कल क्यों नहीं घर आये, यह जांच का मामला है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
मालूम हो कि महुली थाना क्षेत्र के ग्राम काली जगदीशपुर निवासी 45 वर्षीय राजेश पुत्र सागर की मौत की सूचना पर जहां घर पर मौजूद मां राजमती देवी का रो-रो करके बुरा हाल है। वहीं पत्नी शांति देवी व उसके मासूम बच्चे अब किसके सहारे जिएंगे कहकर रोते-रोते बेहोश हो जा रहे हैं। मृतक राजेश अपने पीछे 20 वर्षी पुत्री सीमा 16 वर्षीय रीमा 11 वर्षी बेचन 9 वर्षीय जोखन को छोड़ गए हैं। पत्नी शांति देवी ने रोते बिलखते बताया कि बड़ी बेटी सीमा शादी जून माह में करनी थी जिसके लिए पूरा परिवार मजदूरी करके पैसा इकट्ठा कर रहा था। शायद यह ऊपर वाले को मंजूर नहीं था और पति राजेश की अचानक मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमें में चला गया है। अब उसके बड़ी बेटी की शादी कैसे होगी, कुछ समझ में नहीं आता। बड़ी बेटी सीमा का भी रो-रो कर बुरा हाल है। मजदूरी के भरोसे ही घर का खर्च चलता था। अब उसके सामने आर्थिक संकट भी पैदा हो गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












