नानपारा नगर में चेहल्लुम सादगी के साथ मनाया गया
तेजस टूडे सं.
मो. इरशाद
बहराइच। चेहल्लुम का त्योहार नानपारा नगर में बहुत ही सादगी व शांतिपूर्ण रूप से मनाया गया। चेहल्लुम में भी लोग इमाम हुसैन की शहादत और करबले में शहीद हुए 72 शहाबियों की याद में मनाया जाता है।
चेहल्लुम की ताजिया नानपारा नगर में चिन्हित जगहों पर रखी जाती है। नानपारा नगर में दूर-दूर से ताजिया इमामगंज चौराहे पर इकट्ठा होती है। जैसे बंजारन टांडा, हकीम पूरवा, 5 नंबर टेबूल, बाल्मीकि टोला, चिकवा टोला, नई बस्ती आदि जगहों से ताजिया को इकट्ठा होकर कर्बले के लिए रवाना होती हैं। इमामगंज चौराहे पर ताजिया कमेटी के अध्यक्ष नदीम कुरैशी चौधरी, सफीक कुरैशी, भोला कुरेशी, एकलाख, मोहम्मद इरशाद ने नानपारा उपजिलाधिकारी अश्वनी पांडेय, क्षेत्राधिकारी, नानपारा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी पीएन पांडेय को सम्मानित किया गया। चेहल्लुम के त्यौहार व भीड़ को शांतिपूर्ण रूप से मनाया जा सके, इसके लिए मौजूद रहे। पत्रकार सत्य प्रकाश, डा. शकील अंसारी, वसीम हसन, मोहम्मद इरशाद, रमेश सोनी, जालमीन, पुनीत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। नानपारा नगर में चेहल्लुम सकुशल संपन्न हो सके, उसके लिए कस्बा चौकी प्रभारी पीएन पांडेय ने रातों—दिन बहुत ही सर्तकता से अपने कर्तव्य व ड्यूटी को निभाया
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









