ओम प्रकाश राजभर के कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख ने पत्रकारों के साथ किया दुर्व्यवहार
उग्रसेन सिंह
जखनिया, गाजीपुर। स्थानीय तहसील अंतर्गत अलीपुर मँदरा में भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के चुनावी कार्यक्रम में पहुंचे पत्रकारों के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख ने असंसदीय शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया, यही नहीं, पूर्व ब्लाक प्रमुख ने पत्रकारों को देख लेने तक की धमकी दे डाली। ज्ञात हो कि पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का अलीपुर मँदरा में चुनावी जनसभा थी।
इस कार्यक्रम को कवर करने के लिए जिले तथा प्रदेश भर से कई चैनल समेत जिले की समस्त प्रिंट तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे। इस दौरान कुछ पत्रकार बंधुओं ने बीएड बीपीएड तथा अन्य बेरोजगारों तथा दूर-दराज से आये लोगों के साथ साक्षात्कार कर रहे थे। उस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कई पत्रकारों को अपशब्द कहा। उन्होंने कहा कि तुम पत्रकार हो। पत्रकार की तरह रहो। केवल अपना काम करो। हमारे कार्यक्रम में व्यवधान मत पैदा करो। इस प्रकार का दुर्व्यवहार पत्रकारों के साथ कार्यक्रम में कई बार हुआ। यह सब देखते हुए मौके पर मौजूद दर्जनों पत्रकारों ने यह फैसला किया कि हम लोग इस कार्यक्रम का बहिष्कार करते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














