जौनपुरवासियों के लिये पहली बार होगी विशेष गहनों की सौगातः अनूप जी सर्राफ
ऐश्प्रा जेम्स एण्ड ज्वेल्स की चार दिवसीय प्रदर्शनी 17 दिसम्बर सेः ललित बांगर

जौनपुर। पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध एवं आभूषण पसन्द लोगों का अपना फेमिली ज्वेलर्स के नाम से प्रचलित ऐश्प्रा जेम्स एण्ड ज्वेल्स पिछले 8 दशकों से अपनी सुंदर डिजाइन एवं पारदर्शी व्यवहार से ग्राहकों में अपनी विश्वसनीयता कायम बनाये हुये है। पिछले 80 वर्षों से ऐश्प्रा जेम्स एण्ड ज्वेल्स हिंदी बाजार (हेड आफिस) पार्क रोड (शाखा) गोरखपुर सहित अन्य जिलों में देवरिया, बस्ती, पडरौना, आजमगढ़, बलिया, लखनऊ एवं मुंबई (कार्पोरेट आफिस) महाराष्ट्र में अपनी शखाओं को सुचारू रूप से संचालित रखते हुए ग्राहकों में अपनी अलग पहचान और विश्वसनीयता बनाये हुए हैं।
उक्त बातें कम्पनी के डायरेक्टर अनूप जी सर्राफ ने आगामी दिनों में जौनपुर नगर में लगने वाली 4 दिवसीय ज्वेलरी प्रदर्शनी के बाबत हुई एक अनौपचारिक वार्ता के दौरान कही। उन्होंने आगे बताया कि पूर्वांचल का सबसे बड़ा ब्राण्ड अब जौनपुर शहर आ रहा है जो 4 दिनों की अभूतपूर्व प्रदर्शनी एवं बिक्री, आकर्षक आफर्स के साथ लैस रहेगा। इसी क्रम में प्रदर्शनी प्रमुख ललित बांगर ने बताया कि स्वर्ण आभूषणों की निर्माण पर 20 प्रतिशत एवं डायमंड के मूल्य पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
गोल्ड एण्ड डायमण्ड फेस्टिवल प्रदर्शनी एवं बिक्री का भव्य आयोजन 17 से 20 दिसंबर को सुबह 11 से रात 8 तक ओलन्दगंज-टीडी कालेज मार्ग पर स्थित होटल रघुवंशी में सुनिश्चित है। श्री बांगर ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी में गोल्ड ज्वेलरी 18 कैरेट, 22 कैरेट बीआईएस, हॉलमार्क द्वारा प्रमाणित एवं डायमण्ड ज्वैलरी 14 कैरेट, 17 कैरेट अंतर्राष्ट्रीय लैब द्वारा प्रमाणित है जो अन्य की (जौनपुर मार्केट और दूसरे ब्राण्डों से) तुलना में काफी किफायती दामों में उपलब्ध है। प्रदर्शनी में पूरे भारत वर्ष सहित विश्व भर से डिजाइन किए गए गहनों की विस्तृत श्रृंखला इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित की जा रही है। अन्त में श्री बांगर ने जनपदवासियों से इस अभूतपूर्व प्रदर्शनी का लाभ उठाने की अपील किया है।







