मेडिकल कालेज में मरीजों से लिया फीडबैक

  • मेडिकल कालेज में मरीजों से लिया फीडबैक

  • कमियां देख सांसद अनुराग ने अफसरों को लगायी फटकार!

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण में सामने आई कमियों पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानाचार्य, सीएमएस और वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा किया। सांसद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज बुंदेलखंड का प्रमुख चिकित्सा केंद्र है। यहां आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर उपचार और जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार करने के निर्देश दिये।