नवाबगंज व सफदरगंज मंडी के धान क्रय केन्द्रों का हुआ निरीक्षण

  • नवाबगंज व सफदरगंज मंडी के धान क्रय केन्द्रों का हुआ निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने नवाबगंज मंडी व सफदरगंज मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीद की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, किसान पंजीकरण एवं टोकन वितरण से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया तथा संबंधित केंद्र प्रभारियों को सभी अभिलेख अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये।
अपर जिलाधिकारी ने किया कि शासन की मंशानुरूप निर्धारित मानकों के अनुसार किसानों से धान खरीद सुनिश्चित की जाए। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें तथा धान खरीद की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाए। उन्होंने किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिये।
धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी एवं केंद्र प्रभारी किसानों की सुविधा एवं हितों को प्राथमिकता देते हुए शासन के निर्देशों के अनुरूप धान खरीद कार्य सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान संबंधित धान क्रय केंद्रों के प्रभारी उपस्थित रहे।