सहकारी बैंक के डिजिटल परिवर्तन से किसानों को मिलेगा लाभ

सहकारी बैंक के डिजिटल परिवर्तन से किसानों को मिलेगा लाभ

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
लखीमपुर खीरी। “सशक्त सहकारिता, समृद्ध उत्तर प्रदेश” के संकल्प के साथ जिला सहकारी बैंक लिमिटेड लखीमपुर खीरी ने डिजिटल बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बैंक द्वारा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने और किसानों को सुलभ वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी विनीत मनार ने एक प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से दी है।

———इनसेट——
किसानों को डिजिटल सेवाओं का लाभ
बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार ने बताया कि 21 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 3000 ग्रामीण सहकारी समितियों का राष्ट्रीय स्तर पर कंप्यूटरीकरण किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले की 61 प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) का भी आधुनिकीकरण होगा। इससे किसानों को ऋण वितरण, खाद-बीज वितरण, बैंकिंग सुविधाओं और अन्य सेवाओं में पारदर्शिता व तेजी आएगी।

——इनसेट——
ऋण वितरण में बड़ी उपलब्धि
जिला सहकारी बैंक ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 810.48 करोड़ रुपये के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा है जिसमें से अब तक 102.66 करोड़ रुपये का वितरण किया जा चुका है। यह योजना किसानों को आसान व किफायती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है।

——इनसेट——
इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास कार्य
48 नलकूपों का निर्माण कार्य पूरा, 4 और प्रगति पर गोदाम निर्माण के लिए 1,000 मीट्रिक टन क्षमता के 500 गोदाम स्वीकृत
14.11% की वृद्धि के साथ बैंक का व्यवसाय 1980.24 करोड़ से बढ़कर 2749.50 करोड़ हुआ CD रेशियो 53.92% तक पहुंचा।

——इनसेट——
सफल रणनीति का परिणाम
बैंक की सुदृढ़ रणनीति और डिजिटल परिवर्तन के कारण वित्तीय सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। सहकारी बैंक की इन पहलों से किसानों को पारदर्शी और त्वरित बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी जिससे वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त हो सकेंगे। इस अवसर पर जिला मंत्री भाजपा बृजेश सिंह, जिला मिडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र, उपाध्यक्ष जिला सहकारी बैंक विकास गोयल, संचालक गंगा राम, रोहित वर्मा, रामकुमार भार्गव, राजीव वर्मा, संतोष कुमारी, एआर कॉपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह, जीएम जिला सहकारी बैंक सुधांसु चौधरी आदि लोग उपस्थिति रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA