ट्रेन की चपेट से किसान की हुई मौत

ट्रेन की चपेट से किसान की हुई मौत

रेलवे ट्रैक पार करते सोमवार सुबह हुआ हादसा
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के दरबारी खेड़ा गांव से 500 मीटर आगे रेलवे ट्रैक पार करते वक्त सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। सोमवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के दरबारी खेड़ा गांव निवासी ओम प्रकाश 55 पुत्र सुंदर सोमवार सुबह करीब 10 बजे मवेशियों को चराने के लिए घर से निकला था। घर से करीब 5 सौ मीटर दूरी पर स्थित रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की है। मौत को लेकर पत्नी नन्हकी व बेटी रीना तथा 4 बेटों में गोविंद, विजय, रामू व रोहित रो-रोकर बेहाल होते रहे। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA