यह पहल अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन के दिशा-निर्देशन में चलाई जा रही है। केंद्र का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने किया। परामर्श केंद्र का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को विधिक और संवेदनशील तरीके से सुलझाना है, ताकि न्यायिक प्रक्रियाओं का बोझ कम हो और पीड़ित पक्षों को त्वरित समाधान मिल सके। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, थाना प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर, अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान को सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक सकारात्मक प्रयास बताया।





