गांधी व शास्त्री जयंती पर भूतपूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान
बच्चों ने प्रस्तुत किया विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम
अतुल राय
वाराणसी। हरहुआ विकास खंड अंतर्गत बैजलपट्टी स्थित एस0आर0 प्लेटिनम इंग्लिश स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों को विद्यालय के प्रबंध निदेशक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि रंगनाथ राय ने कहा कि सभी सुखी हो सबका कल्याण और सबका शिक्षा के क्षेत्र में विकास हो यह भाव सबके अन्दर होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि तर्पण अर्पण और समर्पण का भाव होना अति आवश्यक है। तभी देश व समाज का कल्याण होगा। उत्कर्ष कोर इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुनील गौड़ ने छात्र-छात्राओं से गुरु के प्रति श्रद्धा भाव रखकर ज्ञान लेने की बात कही। इस अवसर पर उपनिदेशक सीमा सिंह, मनोज सिंह, सतीश यादव, कैप्टन महानंद तिवारी ने छात्र—छात्राओं से अनुशासित रहते हुए शिक्षा ग्रहण करने की बात कही। इस मौके पर छात्रों ने विविध मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। दर्जनों छात्र व छात्राओं को अनुशासन व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने पर पुरस्कार सहित सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आरपी सिंह, आईटीआई के प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह, आशीष सिंह, प्रीति सिंह, जागृति सिंह, बीनू सिंह, मनीष, संदीप, राम बाबू, छबिराज पटेल, अशोक सिंह सहित क्षेत्र के अभिभावकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा शुभेच्छा देव ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










