सम्राट अशोक की मनाई गई जयन्ती

सम्राट अशोक की मनाई गई जयन्ती

अमरेन्द्र कुमार मिश्र
गडहनी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़रिया तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय गड़हनी एवं उत्क्रमित मध्य सह माध्यमिक विद्यालय हथियाबाद मे सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सम्राट अशोक के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ओम नारायण साह एवं ओम प्रकाश राय ने कहा कि सम्राट अशोक जिस सम्राज्य पर शासन करते थे उसकी स्थापना उनके दादा चन्द्रगुप्त मौर्य ने 2300 साल पहले की थी। वे बौद्ध धर्म के संरक्षण देने वाले प्रतापी राजा थे। उन्होंने अपनी हिंसक विजय से परेशान होकर हजारों लोगों के मारे जाने के फलस्वरूप बौद्ध धर्म अपना लिया और अपनी प्रजा के साथ मानवीय व्यवहार किया। शिक्षक प्रकाश कुमार ने बच्चों को सम्राट अशोक के कार्यों एवं उनके शासनकाल के बारे में बताया। इस मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक तसउवर अंसारी, मोहम्मद नुरूदीन, रेणु कुमारी, अजीत कुमार, मीरा कुमारी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent