सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गयी भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गयी भावभीनी विदाई

तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया द्वारा महिला उपनिरीक्षक उषा सिंह व उ0नि0 उमेश तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ। विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सेवाकाल के बारे में बताया। उनकी सेवाओं और उपलब्धियों की प्रशंसा की। पुलिसकर्मियों का कार्य और आचरण सराहनीय रहा। पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को उपहार, छाता व स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण यादव, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार, प्रधान लिपिक, प्रभारी आंकिक शाखा सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का माल्यार्पण किया गया उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA