• Click here - to use the wp menu builder
Search
  • सन्त कबीर नगर

पूर्व विधायक की अगुवाई में बेलदार समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

By
Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997
-
August 31, 2024
132

पूर्व विधायक की अगुवाई में बेलदार समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

4 दिन पहले कोटे की जांच के दौरान कोटेदार व प्रधान में जमकर हुई थी मारपीट, घटना को देख पूर्ति निरीक्षक हुये थे फरार
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र बैजनाथपुर में प्रधान व कोटेदार मे जांच के दौरान जमकर मारपीट किए थे। इस घटना में दोनों पक्षों से दर्जनों लोगों को चोटे आई थी। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन दूसरे पक्ष का मुकदमा नही दर्ज हुआ। बेलदार समाज के लोगों ने लोगों ने पूर्व विधायक की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की माग किया है। बैठक को सम्बोधित करते हुऐ बेलदार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन चौहान ने पुलिस को सवाल खड़े करते हुऐ पश्चपात करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर पीड़ित परिवार के साथ न्याय नही हुआ तो बेलदार समाज सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
धनघटा शिव मंदिर पर पहले बेलदार समाज के लोगों ने बैठक किया, फिर तहसील पर पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की माग किया है। एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में बेलदार समाज के लोगों ने कहा है कि हम लोगों के साथ अधिकारी जास्ती कर रहे हैं। बेलदार समाज के लोगों को मारपीट में चोट आने के बाद भी उनका मुकदमा नहीं दर्ज किया गया जिससे उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बेलदार समाज के लोगों का कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग मजबूर होकर बृहद आंदोलन छेड़ने को वाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन—प्रशासन की होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पवन बेलदार (कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष), पंचराम बेलदार, द्वारिका चौहान, महेंद्र कुमार, राम सजन, गोविंद चौहान, फूलचंद, बंधु प्रसाद, पूनम चौहान, धर्मवीर, जगदीश चौहान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • TAGS
  • Beldar community under the leadership of former MLA submitted memorandum to SDM
  • पूर्व विधायक की अगुवाई में बेलदार समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    Previous articleसेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गयी भावभीनी विदाई
    Next articleडीएम ने पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997

    RELATED ARTICLES

    विधायक ने होली मिलन में कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - March 2, 2026

    हकीमपुर में लगी चौपाल, ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे प्रधान

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - February 27, 2026

    महामहिम की दया यचिका पर रिहा हुये सजायाफ्ता

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - August 1, 2025
    ABOUT US
    आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
    Contact us: [email protected]
    © Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]