सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम से जाना जायेगा राजकीय जिला पुस्तकालय

सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम से जाना जायेगा राजकीय जिला पुस्तकालय

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। राजकीय जिला पुस्तकालय समिति की विशेष बैठक में एमएलसी इं. अवनीश सिंह, एमएलसी अंगद सिंह एवं एमएलसी उमेश द्विवेदी के साथ राजकीय पुस्तकालय समिति के सभी सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे। पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी की अनुमति से विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ। एमएलसी अवनीश सिंह और जिलाधिकारी ने पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ पूनम सिंह के कार्यों और जिला पुस्तकालय की प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय और विद्यालयों के प्रबंधकों से राजकीय जिला पुस्तकालय देखने एवं सहयोग करने हेतु अनुरोध किया। बैठक में एमएलसी अवनीश सिंह के प्रस्ताव राजकीय जिला पुस्तकालय का नाम सरदार वल्लभ् भाई पटेल राजकीय जिला पुस्तकालय रखा जाने पर पुस्तकालय समिति के सभी सदस्यों द्वारा सहमति व्यक्त की गई।
एमएलसी ने पुस्तकालयाध्यक्ष को निर्देश दिया कि जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कर प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा को प्रेषित किया जाय। जिला पुस्तकालय में पाठकों हेतु पुस्तकालय अवधि बढ़ाने के जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में पुस्तकालयाध्यक्ष द्वारा मानव संसाधन हेतु अनुरोध किए जाने पर जिलाधिकारी ने प्राचार्या जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से एक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी से एक अनुदेशक राजकीय जिला पुस्तकालय हेतु उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुस्तकालय में निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में पुस्तकालय अध्यक्ष द्वारा समिति को अवगत कराये जाने पर कि पुस्तकालय में पुराने फर्नीचर, टूटी हुई अलमारी एवं निष्प्रयोज सामग्री की नीलामी की जानी है, के संबंध में जिलाधिकारी ने पुस्तकालयाध्यक्ष को निर्देश दिए कि इसके लिए एक उपसमिति गठित की जाए जिसमें आईटीआई के एक सदस्य को भी शामिल किया जाय।
पुस्तकालय समिति के उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराए जाने पर कि पाठकों द्वारा उनके निरीक्षण के दौरान इंटरनेट का अनुरोध किया गया है, वर्तमान में अध्ययन के लिए इंटरनेट की आवश्यकता को देखते हुए एमएलसी एवं जिलाधिकारी ने अनलिमिटेड इंटरनेट सुविधा पुस्तकालय में उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। पुस्तकालयाध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी से पुस्तकालय की साफ सफाई हेतु सफाई कर्मी के अनुरोध पर एमएलसी एवं जिलाधिकारी ने दो सफाईकर्मी नगर पालिका से उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। एमएलसी ने जनपद के महाविद्यालय और विद्यालयों के प्रबंधकों की सौ सदस्यीय समिति गठित करने का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि इस समिति के माध्यम से 5000 वार्षिकी चंदा एकत्र कर उसका प्रयोग पुस्तकालय के उन्नयन, विकास तथा पाठकों हेतु आवश्यक पुस्तकें एवं समाचार पत्र आदि जुटाने पर किया जाय। किसी भी प्रकार के व्यय से पूर्व पुस्तकालय समिति से अनुमोदन अवश्य प्राप्त कर लिया जाय। जिलाधिकारी द्वारा प्रशिक्षु आईएएस काव्या सी को राजकीय जिला पुस्तकालय के विकास और उन्नयन के साथ पाठकों के मार्गदर्शन हेतु निर्देश दिये गये

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA