इस मौके पर उपस्थित अश्वनी सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपुर ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। बताया गया कि भ्रमण के दौरान वहां के वैज्ञानिकों ने सभी छात्र—छात्राओं को कृषि संबंधी यंत्रों, उन्नतशील बीजों काअवलोकन कराया और कार्यविधि समझाया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक जितेन्द्र गिरि, पूजा गौतम, विजय शंकर द्विवेदी, महेंद्र कुमार, मनोज कुमार सहित तमाम तमाम छात्र—छात्राओं की उपस्थिति रही।





