शिक्षित व सवेन्दनशील होकर संवारे अपना भविष्य: एडीजे

शिक्षित व सवेन्दनशील होकर संवारे अपना भविष्य: एडीजे

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुक्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुपालन में जिला प्राधिकरण ने शुक्रवार को विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, उझानी नगर में आयोजित किया।
शिविर का शुभारम्भ अपर जिला एव सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला प्राधिकरण शिव कुुमारी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय की छात्राओं ने नृत्य गायन प्रस्तुत कर उपस्थित मन्चासीन अधिकारीगण का स्वागत किया। अपर जिला जज/सचिव जिला प्राधिकरण शिव कुमारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को बताया कि छात्र-छात्राओं को शिक्षित होना चाहिये व अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिये।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को फेसबुक, इन्सटाग्राम आदि सोशल मीडिया साइटों का उपयोग सीमित दायरे में ही करना चाहिये, क्योंकि आधुनिक परिवेश में सोशल मीडिया के दुर्पयोग से विभिन्न सायबर अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है तथा इस सोशल मीडिया के माध्यम से अनभिज्ञ बच्चे, अश्लील चलचित्र, छायाचित्र देखकर ब्लैकमेल का शिकार हो जाते हैं और साथ ही अपना भविष्य खराब कर लेते हैं।
इसी क्रम में भारतीय संविधान में वर्णित अनुच्छेद-15 लैंगिक भेदभाव आदि के वारे में विस्तारपूर्वक बताया व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सेवायें प्रदान की जाती है। यदि किसी प्रकार पीड़ित के अधिकारों का उल्लंघन होता है तो वह अपने शिकायती प्रार्थना-पत्र कार्यालय जिला प्राधिकरण व सम्बन्धित थाना में निःसंकोच केस दर्ज करा सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से आह्वान किया गया कि अपने आस-पास के परिवेश में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखे। इसके अतिरिक्त छात्राओं के खिलाफ अपराध जैसे एसिड हमला, बलात्कार, अपहरण, दहेज उत्पीडन एवं यौन उत्पीडन के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बताया।
इसके अतिरिक्त आगामी 8 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर पर सुलह समझौते के आधार पर आप अपने वादों का निस्तारण करा सकते हैं तथा सूक्ष्म एवं लघु प्रकृति के वादों को सम्बन्धित न्यायालय के निर्देशानुक्रम में जनपद न्यायालय परिसर में मध्यस्थता केन्द्र खुला हुआ है। उक्त मध्यस्थता केन्द्र के सदस्यों/अधिवक्ताओं द्वारा दोनों पक्षों को बिठाकर समझौता कराया जाता है। उक्त कार्यक्रम का संचालन, बेशिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों बाल विवाह, भ्रूण हत्या आदि के बारे में विस्तारपूूर्वक जानकारी दी गयी।कार्यक्रम में जिला प्राधिकरण का स्टाफ एवं पराविधिक स्वयं सेवकगण व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय उझानी नगर की प्रभारी वार्डन, पूर्णमा वर्मा, वार्डन, मन्जू रानी, लेखाकार, निकिता कुमारी, सहायक अध्यापक अर्चना मिश्रा आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इसके उपरान्त शिविर के अध्यक्ष की अनुमति से उक्त शिविर का समापन किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA