आनन—फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी रजनी देवी समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इससे उसका खुशहाल परिवार अनाथ हो गया। परिजनों के मुताबिक वह बिजली विभाग के ठेकेदार मदन लाल गोस्वामी का ट्रैक्टर चलाता था। रात में वह बिजली विभाग के काम से गोंडा गया हुआ था और वहीं से लौटते समय यह हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्राली लेने पहुंचे ठेकेदार को दुर्घटना से आक्रोशित परिजनों ने ट्रैक्टर ट्राली ले जाने से रोक दिया। मृतक के 22 वर्षीय सत्यम, 18 वर्षीय ओमकार, 25 वर्षीय कविता समेत तीन बच्चे हैं। इनमें से बेटी समेत दो बच्चों की शादी हो चुकी है। इस सम्बन्ध में जानकारी करने के लिये प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात के के सीयूजी नम्बर पर काल की गई लेकिन उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर होने से सम्पर्क नहीं हो सका।





