डॉ. आरएमडी व्यापार संगम मेले का करेंगे उद्घाटन

डॉ. आरएमडी व्यापार संगम मेले का करेंगे उद्घाटन

अजय जायसवाल
गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच शाखा ने स्थानीय रॉयल रेजीडेंसी होटल गोलघर में आयोजित होने वाले एकदिवसीय व्यापार संगम मेला का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद डा राधामोहन दास अग्रवाल करेंगे। संस्था के अध्यक्ष युवा अभिषेक पोद्दार ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान में आगामी 15 अगस्त को तीज एवं राखी पर्व पर व्यापार संगम मेला का आयोजन स्थानीय रॉयल रेजीडेंसी होटल गोलघर में किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः 11 बजे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद डा. राधामोहन दास अग्रवाल झंडा फहरा कर उद्घाटन करेंगे। मेले का विशेष आकर्षण देश के प्रमुख ब्रांड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अच्छे कपड़े व्यवसायी, शहर की नई उभरती महिला उद्यमी, बुटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक, जैविक खाद्य पदार्थ, होम डेकॉर, कॉर्पोरेट गिफ्टिंग एवं अन्य उत्पादों का एक अच्छा मंच मिलेगा जिसमें कि आगंतुकों को विशेष दरों में एक नई रेंज देखने का मौका मिलेगा। आगंतुकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा साथ ही वहां पर बच्चों के लिए निशुल्क प्ले जोन की व्यवस्था रहेगी, फूड कोर्ट में किफायती दरों पर खान-पान की व्यवस्था रहेगी एवं सभी आगंतुकों को एक निःशुल्क लकी ड्रा कूपन भी दिया जाएगा जिसका लकी ड्रा मेले की समाप्ति होने के बाद किया जाएगा। गोरखपुर में मारवाड़ी युवा मंच विगत 20 वर्षों से समाज के विभिन्न क्षेत्रो में काफी अच्छा कार्य करती आ रही है एवं संस्था के राष्ट्रीय प्रकल्प “आओ व्यापार बढ़ाए ” के अंतर्गत व्यापार के क्षेत्र में व्यापारियों को उचित प्लेटफार्म दिलाने का यह पहला प्रयास है जिस की अपार सफलता इस बात से पता चलती है कि इस में सम्मिलित होने वाले जितने भी स्टॉल थे वह सारे बुक हो चुके हैं और आज भी संस्था को एक्स्ट्रा स्टाल लगाने के लिए मांग आ रही है। उक्त कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यह है कि कार्यक्रम से बचने वाली धनराशी का उपयोग गरीबों एवं समाज के निचले वर्ग के सहयोग में खर्च किया जाएगा। साथ ही उक्त कार्यक्रम में नगर के गणमान्य अतिथि भी शिरकत करेंगे सभी गोरखपुर की जनता से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए। कार्यक्रम समन्वयक युवा अनुराग चांदवासिया ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा यह कार्यक्रम गोरखपुर की जनता को तीज एवं राखी के शुभ अवसर पर एक ही स्थान पर सारी वस्तुएं मिल जाए ऐसी व्यवस्था की जा रही है जिसके लिए गोरखपुर की जनता से अनुरोध है कि भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए। इस कार्यक्रम में हमारे सहयोगी के रूप में जेसीआई गोरखपुर स्वराज अपना साथ दे रही है। इस मौके पर रजत लाठ, अंकित गाडिया, अंकुर जालान, विक्रम रूंगटा, अंकित पोद्दार, पीयूष तुलस्यान, पियुष जैन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संस्था के जनसंपर्क अधिकारी युवा किशन अग्रवाल ने दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला