डीएम—एसपी ने अनौगी जिला कारागार का किया निरीक्षण

डीएम—एसपी ने अनौगी जिला कारागार का किया निरीक्षण

दीप सिंह
कन्नौज। जिलाधिकारी शुभ्रान्त शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार अनौगी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला बैरक में महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को टॉफी, बिस्कुट, चाकलेट आदि वितरित की गयी जिसे पाकर बच्चो में उत्साह देखा गया। निरीक्षण के दौरान कारागार के सभी अहातों की बैरकों में निरूद्ध बंदियों (पुरुष व महिला) से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी। बैरकों की तलाशी करायी गयी। निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े उपकरणों जैसे डोरफ्रेम मेटल डिटेक्टर, हैण्डहेल्ड मेटल डिटेक्टर, सी०सी०टी०वी० कैमरे आदि की क्रियाशीलता को देखा गया। बंदियों की मुलाकात का भी पर्यवेक्षण किया गया। बंदियों के परिजनों से भी वार्ता कर मुलाकात में किसी भी प्रकार की होने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी। चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि बीमार बंदियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाय। कारागार में निरूद्ध वृद्ध व अशक्त बंदियों पर विशेष निगरानी रखे तथा उनका नियमित रूप से परीक्षण कर समुचित उपचार करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पायी गयी। निरीक्षण के दौरान जनपदीय अधिकारियों ने कारागार को सुगमतापूर्वक संचालन हेतु निर्देशित किया। कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कारागार में प्रवेश करने वाले सभी आगन्तुकों की सघनतापूर्वक विशेष सतर्कता से तलाशी कराये जाने हेतु निर्देशित किया। जेल अधीक्षक को यह भी निर्देशित किया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के माध्यम से महिला एवं पुरुष बंदियों को प्रशिक्षित किये जाने हेतु तत्काल कार्यवाही करायी जाय। निरीक्षण में जेल अधीक्षक प्रमोद त्रिपाठी, कारापाल विजय शुक्ला, उपकारापाल राम बहाल दुबे, उप कारापाल आशा देवी पाण्डेय, उपकारापाल उर्मिला सिंह, चिकित्साधिकारी डा० माजिद अली, प्रभारी मुख्य कार्यालय पंकज कुमार के साथ सभी प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला