डीएम ने सीतापुर आई हास्पिटल का किया निरीक्षण

डीएम ने सीतापुर आई हास्पिटल का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने सीतापुर आई हास्पिटल गुलाबबाड़ी मार्ग, वशिष्ठ भवन दुराही कुआ टेढ़ीबाजार, साकेत सदन (अफीम कोठी), चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग एवं धर्मपथ से चौधरी चरण सिंह घाट के चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सीतापुर आई हास्पिटल में प्रस्तावित 300 शैय्या चिकित्सालय के दृष्टिगत प्रांगण के अंदर पुरानी बिल्डिंग व बने कमरों का निरीक्षण किया और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि हास्पिटल के प्रोजेक्ट का फाइनल अप्रूबल के लिए गया है जल्द ही अप्रूबल मिलने के पश्चात हास्पिटल बनने की कार्यवाही शुरू हो जायेगी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। सीतापुर आई हास्पिटल के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अयोध्या व अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग के साथ धर्मपथ से चौधरी चरण सिंह घाट पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने धर्मपथ पर चौपाटी हाट एवं निर्माणाधीन शौचालय के विषय मंे जानकारी करते हुये कहा कि कार्य को गति देते हुये समय पर पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने इसके बाद वशिष्ठ भवन निकट दुराही कुआ टेढ़ीबाजार का निरीक्षण करते हुये बाउण्ड्री, टाइल्स, भवन की फिनीसिंग, पार्क व पार्किंग को देखा गया और प्रोजेक्ट मैनेजर सीएण्डडीएस यूनिट-44 को निर्देश दिये कि यथाशीघ्र कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। तत्पश्चात साकेत सदन (अफीम कोठी) का निरीक्षण करते हुये पार्क, पार्किंग, फिनीसिंग कार्य, लाइटिंग, कैमरा, शौचालय, पानी व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया और फिर 14 कोसी परिक्रमा मार्ग में ककरही बाजार, गुप्तारघाट, जनौरा हनुमानगढ़ी के पास चल रहे चौड़ीकरण के कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते हुये सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, पीएम यूपीपीसीएल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA