डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा बैरकों की सघन तलाशी ली गयी। इस दौरान कुछ भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिला।
पाकशाला में जाकर बन्दियों को दिये जाने वाले भोजन की व्यवस्था तथा गुणवत्ता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा बन्दियों से संवाद भी किया गया। इस मौके पर जेल अधीक्षक डा. विनय कुमार, जेलर अजय कुमार राय, डा. विनय कुमार राव, डिप्टी जेलर सुबाष चन्द्र पाडेय, नन्द किशोर और ट्रेनी डिप्टी जेलर सदानन्द सिंह, चिकित्सक सहित अन्य उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






