जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न
एम. अहमद
श्रावस्ती। मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार नवजात शिशुओं/बच्चों/गर्भवती/धात्री महिलाओं को स्वस्थ्य रखने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से आईसीडीएस विभाग द्वारा तमाम योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिससे गर्भवती महिलाओं की बेहतर ढंग से देखभाल कर उन्हें स्वस्थ्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की गर्भधारण से लेकर शिशु के जन्म के 05 वर्ष तक की आयु पूर्ण होने तक उनकी देखभाल की जाए। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के अन्तर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों पर जाएं और निरन्तर मानिटरिंग करके सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं बच्चों एवं महिलाओं को उपलब्ध करायें। यदि किसी भी अधिकारी द्वारा इसमें शिथिलता बरती गई तो निश्चित ही उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने पोषण ट्रैकर ऐप पर बच्चों की ग्रोथ मॉनटरिंग तथा ई-कवच ऐप पर सैम बच्चों के मैनजमेन्ट, सैम से मैम एवं सैम से सामान्य कटेगरी में सुधरीकृत बच्चों, ई-कवच पर समस्त बच्चों के फालोअप तथा ग्रोथ प्रबंधन के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी। उन्होंने एनआरसी में सैम बच्चों के लिए उपलब्ध बेड के सापेक्ष शत-प्रतिषत बच्चों को भर्ती कराने के निर्देश दिये गयें। कन्वर्जेन्स बैठक में समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर सैम-मैम बच्चों का चिन्हाकन एवं सुधार हेतु स्वास्थ्य लाभ दिलवाने, पोषाहार वितरण, टीकाकरण, निर्माण कार्य, आयरन गोली का वितरण एवं अन्य विभागीय कार्यो को सफल बनाने हेतु समीक्षा की जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि समस्त खण्ड विकास अधिकारी प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्राम निधि मद से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार स्टेडियोमीटर/वेंइग मशीन क्रय कर उपलब्ध करायी जाए। लक्ष्य के सापेक्ष रेनवॉटर हार्वेस्टिंग के निर्माण कार्य 15 दिवस में पूर्ण कराकर उपलब्ध करायी गयी धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र प्राप्त करायें। अधिशासी अभियन्ता, आवास विकास परिषद गोण्डा एवं अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड श्रावस्ती लक्ष्य के अनुरूप 15 दिसव में कार्य पूर्ण कराकर उपभोग प्रमाण पत्र प्राप्त करायें। बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके दास ने किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उदयनाथ, उपायुक्त मनरेगा श्रम एवं रोजगार, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. अमरनाथ यति, जिला प्रोवेशन अधिकारी सुबोध सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल निगम एसएम असजद, डीआरपी यूनीसेफ, अधिषासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड, अधिशासी अभियन्ता आवास विकास परिषद गोण्डा, प्रतिनिधि जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण, डेवलपमेन्ट पाटनर्स, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











