डीएम ने ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के रखरखाव का लिया जायजा

डीएम ने ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के रखरखाव का लिया जायजा

एम. अहमद/नसीम अहमद
श्रावस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ.प्र., लखनऊ के निर्देशानुसार जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका शर्मा ने जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में स्थित ईवीएम/वीवी पैट वेयर हाउस पहुंचकर मशीनों के रख-रखाव का लिया जायजा। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस में रखे बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट को व्यवस्थित ढंग से रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि वेयर हाउस में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की पूर्णतयः जांच कर ली जाए, ताकि आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या रूकावट न होने पाये और निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराया जा सके। इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट अमरेन्द्र कुमार वर्मा, ईवीएम नोडल अधिकारी/उप निदेशक कृषि कमल कटियार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत उमेश आर्य सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA