बांग्लादेश में हिन्दुओं के उत्पीड़न पर जगद्गुरू ने जतायी चिन्ता

बांग्लादेश में हिन्दुओं के उत्पीड़न पर जगद्गुरू ने जतायी चिन्ता
हिन्दुओं पर अत्याचार नहीं करेंगे बर्दाश्त: रामचन्द्र दास

चित्रकूट। बांग्लादेश में हिन्दूओं के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं पर तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने गहरी चिन्ता जताई। साथ ही भारत सरकार से मामले में हस्ताक्षेप करने की मांग की है। धर्मनगरी स्थित तुलसीपीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि बांग्लादेश में हो रही घटनाएं दुखद हैं। वहां लोकतंत्र की धज्जियां उडाई जा रही हैं। हिन्दू परिवार वहां अल्पसंख्यक के रूप में रह रहे हैं और वहां नृसंस्ता से हिन्दुओं का उत्पीड़न हो रहा है। यह किसी भी प्रकार से सहन नहीं किया जाएगा। हिन्दुओं के घर जलाए जा रहे हैं। मासूम बेटियों की इज्जत से खिलवाड किया जा रहा है। मन्दिरों में आगजनी की जा रही है। इन दुखद घटनाओं को रोकने के लिए भारत सरकार को हिन्दुओं की चिंता करते हुए हस्ताक्षेप करना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बांग्लादेश में हो रहे इस कुकृत्य पर हस्ताक्षेप करना चाहिए। साथ ही बांग्लादेशियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत की सहायता से ही बांग्लादेश निर्मित हो पाया था। अब सम्पूर्ण हिन्दू जनता को निरर्थक मतभेद भुलाकर एक मात्र हिन्दुत्व को बुलंद करना चाहिए और हिन्दुओं के स्वाभीमान की रक्षा की जानी चाहिए।
इसी क्रम में जगद्गुरू के उत्तराधिकारी आचार्य रामचन्द्र दास ने कहा कि बांग्लादेश में तांडव हो रहा है। इसके चलते वहां की प्रधानमंत्री को भागकर आना पडा और भारत में शरण लेनी पड़ी। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं का बुरी तहर उत्पीड़न किया जा रहा है। बांग्लादेश की आजादी के समय वहां के लाखों लोगों को भोजन उपलब्ध कराने वाले इस्कान मन्दिर में हिंसक प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी थी। पूरे विश्व के लिए यह चिन्ता का विषय है। पूरी दुनिया में हिन्दुओं का सबसे बडा केन्द्र भारत में है। ऐसे में यहां की सरकार को वहां के हिन्दुओं की भी चिन्ता करनी चाहिए और बांग्लादेश से इस बात का मजबूत आश्वासन ले कि वहां हिन्दुओं के साथ उत्पीड़नात्मक घटनाएं नहीं होंगी। इसके बाद भी बांग्लादेश के हालातों में सुधार न होने पर भारत सरकार को कठोर कदम उठाते हुए निर्णय लेना चाहिए। हिन्दुओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ खेलने का अधिकार किसी को नहीं है। भारत देश के सभी हिन्दुओं को बांग्लादेश के पीड़ित हिन्दुओं के समर्थन में खडे होना चाहिए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA