स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही: डीएम

स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही: डीएम

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवा का किया निरीक्षण
एम. अहमद/नसीम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवा का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में मौजूद मरीजों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और डॉक्टर द्वारा मरीजों को दी जा रही चिकित्सीय सुविधा की भी जानकारी ली।

इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रसव कक्ष, प्रसव पंजिका, सर्जिकल बॉक्स, औषधि वितरण काउंटर, पंजीकरण काउंटर, इमरजेंसी वार्ड, ओ0पी0डी0 पंजिका आदि का बारीकी से निरीक्षण कर जानकारी ली और सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रसव कक्ष एवं जच्चा-बच्चा वार्ड में मरीजों को कोई दिक्कत न होने पावे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया है कि रोस्टर बनाकर सभी डिप्टी सी0एम0ओ0 सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 का आकस्मिक निरीक्षण करते रहे और सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त रखें। साथ ही सी0एम0ओ0 स्वयं इसकी मानीटरिंग करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि अस्पताल में आये मरीजों को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि मरीजों को जो भी दवायें दी जाएं, उसका रजिस्टर पर अंकन किया जाए तथा मरीजों को अस्पाल से ही दवाएं मुहैया करायी जाएं।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि अब स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ड्यूटी के दौरान यदि कोई भी चिकित्सक/पैरामेडिकल कर्मी अपने तैनाती स्थल से नदारद पाया गया तो उनसे जवाब-तलब करने के उपरान्त अब निलम्बन की भी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
उन्होने जिले के सभी अस्पतालों में तैनात चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक मरीज को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी स्वास्थ्य सुविधाएं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध करायी जाएं और मरीजों के साथ मधुर और बेहतर व्यवहार किया जाए।

यदि जांच के दौरान कोई कमी पायी गई तो निश्चित ही दण्ड के लिये तैयार रहें। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में तैनात चिकित्सक/पैरा मेडिकल कर्मचारियों का दायित्व बनता है कि वे अपने तैनाती स्थल पर रहकर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान कर उन्हें स्वस्थ बनाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जमुनहा पीके राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एसपी तिवारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित अन्य चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला