घने कोहरे ने बदली ट्रेनों की समय सारिणी, बढ़ी यात्रियों की मुसीबत

घने कोहरे ने बदली ट्रेनों की समय सारिणी, बढ़ी यात्रियों की मुसीबत

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। घने कोहरे ने रेल यात्रियों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। कोहरे की वजह से ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों के हिसाब से देरी से चल रही हैं। वहीं देरी से चल रहीं छह ट्रेनों को रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया। ट्रेनों के रद्द व लेट होने से रेल यात्रियों को गलनभरी सर्दी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार पड़ रहे कोहरे और ठंड का असर आम जनमानस से लेकर सीधा रेल संचालन पर देखने को मिल रहा है। कोहरे ने ट्रेनों की समयसारिणी को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। कोहरे की वजह से ट्रेन देर से आने के कारण यात्रियों ने स्टेशन पर बैठकर घंटों ट्रेन का इंतजार किया। कोहरे के साथ चल रही शीतलहर ने भी यात्रियों को परेशान किया। वहीं देरी से चलने वाली तेजस एक्सप्रेस, अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस डाउन की लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, सियालदह सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया। वहीं देरी से चल रही अप की पूर्वा एक्सप्रेस 8 घण्टे, अवध एक्सप्रेस 5 घण्टे, मरुधर एक्सप्रेस ढाई घंटे, नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे, मगध एक्सप्रेस पांच घंटे, कानपुर सेंट्रल-अलीगढ़ फास्ट मेमू स्पेशल चार घंटे, गोमती एक्सप्रेस चार घंटे, अजीमाबाद एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे, नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस दो घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस नो घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस छह घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे, लिच्छवी एक्सप्रेस दो घंटे, संगम एक्सप्रेस चार घंटे, बह्मपुत्र मेल चार घंटे, फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे, देहरादून एक्सप्रेस पांच घंटे वहीं डाउन की मगध एक्सप्रेस आठ घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस आठ घंटे, बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ घंटे, फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस आठ घंटे, बह्मपुत्र मेल सात घंटे, मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस पांच घंटे, नेताजी एक्सप्रेस ढाई घंटे, हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे, मूरी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, महानंदा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, गोमती एक्सप्रेस चार घंटे, मरुधर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंची।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA