अलक्षेन्द्र कालेज में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव कार्यक्रम

अलक्षेन्द्र कालेज में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव कार्यक्रम

जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्वलित करके किया शुभारम्भ
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। दीपावली पर्व पर जनपद के अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज भिनगा में दीपोत्सव समारोह का आयोजन हुआ जहां 2100 दीपों को प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक श्रावस्ती रामफेरन पाण्डेय, राजकुमार भिनगा अलक्षेन्द्रकांत सिंह, विधायक भिनगा प्रतिनिधि अरमान वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भिनगा इरफान अहमद, जिलाधिकारी अजय द्विवेदी, उनकी पत्नी, पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया, उनकी पत्नी एवं ने गजानन एवं भगवान धनवंतरि को पुष्प अर्पित करते हुये दीप प्रज्वलित करके किया।
इस दौरान छात्राओं ने गणपति एवं सरस्वती वंदना कार्यक्रम का आयोजन किया। तत्पश्चात् दीपोत्सव समारोह पर वृहद आतिशबाजी एवं फुलझड़ी जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक संध्या का प्रस्तुतीकरण लखनऊ से प्रतिभाग कर रहे चन्दन व अर्जुन मिश्रा की टीम ने किया। विभिन्न भक्ति गीतों “आरी कोई काजल लाओ री, हम तेरे शहर में आए है मुसाफिर की तरह, दमादम मस्त कलंदर” आदि भजन व सूफी गीतों से लोगो का मन मोह लिया जिसकी वहां पर उपस्थित लोगो ने खूब सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अयोध्या के तर्ज पर ही जनपद में भी दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 2100 दीपों को प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिससे भगवान श्रीराम के समय की पवित्रता और आध्यात्मिकता का अनुभव कराया जा सके।
कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमरेंद्र वर्मा, उपजिलाधिकारी भिनगा पीयूष जायसवाल, ईओ अनीता शुक्ला सहित जनपद के समस्त जनप्रतिनिधिगण के साथ समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण एवं स्कूली छात्र-छात्राओं व अन्य लोग प्रतिभाग किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA