HomeTrendingन्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल में डॉ. अब्दुल कलाम की मनी जयंती

न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल में डॉ. अब्दुल कलाम की मनी जयंती

  • न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल में डॉ. अब्दुल कलाम की मनी जयंती

तेजस टूडे सं.
संतोष सिंह
महराजगंज, रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजीव सिंह, प्रधानाचार्य एसएल प्रजापति, उपप्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। प्रार्थना सभा में छात्रा अनन्या सिंह द्वारा उनके जीवन, व्यक्तित्व, वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुये छात्रा नव्या गुप्ता द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी किया गया।
ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे पर विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व तथा हाथ धोने के सात सही चरणों का जीवंत प्रदर्शन कराया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि नियमित और सही तरीके से हाथ धोना अनेक संक्रामक बीमारियों से बचाव का एक सरल एवं प्रभावी उपाय है। प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन संघर्ष, परिश्रम, सादगी और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने अपने ज्ञान और वैज्ञानिक सोच से देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है।
साथ ही प्रधानाचार्य ने ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। हाथों की नियमित सफाई से संक्रमण के प्रसार को कम किया जा सकता है। प्रत्येक विद्यार्थी को स्वयं स्वच्छ रहने के साथ अपने परिवार और समाज को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना चाहिये। इस अवसर पर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read