रेलवे पटरी किनारे पड़ा मिला युवक का शव

रेलवे पटरी किनारे पड़ा मिला युवक का शव

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव स्थित रेलवे पटरी के किनारे युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। जानकारी के मुताबिक अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में युवक का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसके पास एक आधार कार्ड मिला जिस पर नाम अपूर्व त्रिपाठी 33 पुत्र पंकज त्रिपाठी निवासी निबुआ नौरंगिया थाना पड़रौना जिला कुशीनगर लिखा है जिससे पुलिस ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल नंबर से परिजनों से बात कर जानकारी दी। किसी ट्रेन से गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA