संदिग्धावस्था में पड़ा मिला युवक का शव
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पावा अतहा मार्ग के मध्य पखरौरा मोड के समीप सड़क किनारे खंती में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के अतहा गांव निवासी शिव प्रसाद 55 वर्ष पुत्र खेम्मन का शव अतहा पावा मार्ग के मध्य खंती में पड़ा ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक काफी दिनों से बीमार चल रहा था। वह घर में अकेला ही रहता था। मृतक की पत्नी की लगभग 22 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। इकलौता बेटा ज्ञानेंद्र गैर जनपद में रहकर मजदूरी करता है। पुलिस ने बेटे को सूचना दे दी है। चौकी प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






