गांव के बाहर पीपल के पेड़ से लटका मिला शव
परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप
प्रदीप कुमार
मल्लावां, हरदोई। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लाहन पुरवा में गांव के निकट रविवार की सुबह पीपल के पेड़ से एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

आपको बता दें कोतवाली क्षेत्र के गांव मगराहा का मजरा मल्लाहन पुरवा निवासी राजू पुत्र रामसनेही 2 वर्ष पूर्व गांव में ही एक किशोरी की हत्या के मामले में जेल गया था। वह डेढ़ माह पूर्व जेल से छूट घर आया था। रविवार की सुबह गांव के निकट पीपल के पेड़ से उसका शव लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की है। वहीं घटना को लेकर परिजनों ने गांव के ही रामलाल पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक शव पोस्टमार्टम के लिये नहीं भेजा गया था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








