गोमतीनगर विस्तार के बच्चों में वैक्सीन लगवाने का दिखा उत्साह आरएल पाण्डेय

गोमतीनगर विस्तार के बच्चों में वैक्सीन लगवाने का दिखा उत्साह
आरएल पाण्डेय

लखनऊ। कोरोना के खतरे से बचाव के लिए सरकार द्वारा कल से 15 से 18 वर्ष की उम्र वालों को निरूशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है। मानवाधिकार जनसेवा परिषद के द्वारा बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने तथा वैक्सीन हेतु कैम्प आयोजित करने में सहयोग करने का निर्णय लिया है। इस सम्बन्ध में नागरिकों से अपील की गई है कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन अवश्य लगवाएं। बच्चों में वैक्सीन लगवाने का उत्साह है। कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए आवश्यक है कि सभी लोग वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

मानवाधिकार जनसेवा परिषद इस पुनीत कार्य को एक अभियान के रूप में चला रही है। मानवाधिकार जनसेवा परिषद के प्रोत्साहन पर कई बच्चों ने वैक्सीन लगवाई। परिषद द्वारा पहले भी लोगों को कोरोना से बचाव हेतु पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर मास्क एवं सैनीटाइजर का वितरण किया था तथा आम जनता को वैक्सीन सुलभ कराने के उद्देश्य से कई कैम्पों का आयोजन भी किया था। यह जानकारी रूप कुमार शर्मा अध्यक्ष मानवाधिकार जनसेवा परिषद लखनऊ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

A

 

 

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat